आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने सावित्री शाह के निधन पर शोक जताया


नैनीताल l आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने, आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री रही सावित्री साह के निधन पर गहरा शोक तथा दुख: वयक्त किया है l
कमेटी लाईन मल्लीताल निवासी सावित्री साह पिछले कुछ महीनो से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी
बीमारी के चलते विगत रविवार को उनका निधन हो गया
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की, तथा परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
सावित्री साह की आयु 70 वर्ष थी
उनका अंतिम संस्कार पांईस मे किया गया
शोक वयक्त करने वाले प्रमुख रूप से, प्रदीप कुमार दुम्का , शाकिर अली, विजय साह, हरीश बिष्ट, रामनारायण, महेश आर्यो, सुनील कुमार, विध्या देवी, नवीन उप्रेती , गंगा सिह बिष्ट, एल एम पंत आदि शामिल थे