एंटी ड्रग सेल के तत्वाधान में डीएसबी परिसर में एक रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l को डीo एसo बीo परिसर नैनीताल के एंटी ड्रग सेल के तत्वाधान में परिसर में एक रैली एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । रैली में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं एनo सीo सीo आर्मी विंग के कैंडिडेट प्राध्यापकों एवं कर्मचारियो, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया । इस दौरान सभी ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली तथा परिसर में रैली निकाली । रैली को निदेशक प्रोफ़ेसर संजय पंत ने संबोधित किया । अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी प्रोफेसर एलo एसo लोधियाल, एनसीसी आर्मी विंग के एएनओ प्रोफेसर एचo सीo एसo बिष्ट, निदेशक शोध एवं विकास एवं समन्वय एंटी ड्रग सेल प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रोफ़ेसर लता पांडे, प्रोफेसर नीलू लोधियाल, प्रोफेसर सुषमा टम्टा, डॉक्टर रीना सिंह, डॉक्टर दिव्या पांगते, डॉक्टर संदीप मंडोली, डॉक्टर नेत्रपाल सचिव कर्मचारी संघ राजेंद्र ढेला, जगदीश पपने, नवीन जोशी, हंसी पालीवाल, रेनूका खोलिया, दीपा गोस्वामी, सचिव राहुल नेगी, छात्रा उपाध्यक्ष कंचन भट्ट आदि ने प्रतिभाग किया।












