नगर पालिका में हो रही अनियमितता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्टमंडल ने आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नैनीताल का शिष्ट मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नैनीताल आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर पालिका नैनीताल में हो रही अनियमितताओं के सम्बन्ध में आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत को ज्ञापन सौंप कर उचित कारवाही करने की मांग की गई l उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा नजूल भूमि के संदर्भ में पारित शासनादेश 26775/07.50 एक /95टी०सी० दिनांक 26/7/1995 जिसके अनुसार नगर निकायों की भूमि को विक्रय व पट्टे पर देने से पूर्व शासन की अनुमति अनिवार्य है का उल्लंघन किया गया है। उदाहरण के लिए हल्द्वानी रोड स्थित पुराना कूढाख में दो दुकानों का निर्माण तथा डी०एस०ए० ग्राउण्ड में रॉक क्लाइम्बिंग हेतु क्लॉटिंग बॉल का निर्माण / दोनों ही कार्य बिना बोर्ड बैठक व शासन की अनुमति के बगैर किये गये। नगर पालिका द्वारा किये गये व किये जा रहे अधिकतर निर्माण कार्य बिना निर्माण समिति व बोर्ड बैठक के पास किये बगैर किये गये है। अधिकतर सफाई उपकरणे व स्ट्रीट लाइट सम्बन्धी सामग्री की खरीद बिना स्वास्थ्य समिति व बोर्ड बैठक के की गयी है जो कि नगर पालिका एक्ट के खिलाफ है। नगर पालिका परिषद को बोर्ड बैठकों में प्रस्ताव आये बगैर लेक ब्रिज व कार पार्किंगों के टैण्डरों की शर्तों में बार-बार बदलाव किया गया। मल्लीताल स्थित रिंका हॉल को पालिका द्वारा जिन शर्तों पर लीज पर दिया गया था उसमें केवल स्केटिंग न्यू पेविलियन आउट हाउस के अलावा अन्य कोई भी गतिविधि निषेध थी परन्तु वर्तमान समय में नियमों के विरूद्ध बिल्स व रेस्टोरेन्ट का संचालन किया जा रहा है। सरकार द्वारा नगर पालिका को शहर के जल संचय के लिए आवंटन घनराशि उससे पुराने जलस्रोतों जलाशयों के पुर्नजीवित किया जाना था परन्तु पालिका द्वारा शहर में उपरोक्त धनराशि से वाटर कूलर, लाखों के लिफ्टर (कूड़ा गाड़ी) व गाड़ियों की रिपेयरिंग का कार्य जिस दुकान वाले को दिया गया वो बिना लगाये गये है जो कि वित्तीय अनियमितता है। बोर्ड में पास हुए व बिना टैप्टर के दिया गय नगर पालिका नैनीताल द्वारा आउटसोर्सिंग के द्वारा कुशल / अकुशल कर्मचारियों को नगर पालिका में रखा जाता है जो कि एक ही ठेकेदार द्वारा रखा जा रहा है वह भी बिना ई-टैप्चरिंग के जो कि नियम विरुद् नगर पालिका नैनीताल द्वारा एक ही ठेकेदार द्वारा अधिकतर कार्य किये गये हैं उन कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाये। महोदय जी से निवेदन है उक्त बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए नैनीताल नगर पालिका द्वारा की जा रही अनियमिताओं की जांच कराने की मांग की है। शिष्टमंडल में आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार,दया किशन पोखरिया,मोहित साह,अरुण कुमार, विक्रम रावत, रोहित भाटिया,संतोष कुमार रचित तिवारी, जीवंती भट्ट, कविता गंगोला, ज्योति ढौंडियाल, सोनू साह, आयुष भंडारी, विश्वकेतु वैद्य, संजय शाह, गोपाल रावत , रितुल कुमार, मीरा बिष्ट आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l