नेहरू युवा केंद्र द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नैनीताल l नेहरू युवा केंद्र नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डी एस ए मैदान, नैनीताल में आयोजित किया गया जिसमे गोला फेंक ,800 मीटर पुरुष दौड़, 400 मीटर महिला दौड़, लंबी कूद, वॉलीबाल, रिले रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी डॉल्वी तेवतिया ने की । जिला युवा अधिकारी ने बताया कि नैनीताल क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित कर और उन्हें खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें विकास खंड एवं नैनीताल क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधित युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रेफरी के रूप श्री अभिषेक नेगी, श्री जितेन्द्र सिंह नयाल रहे वही वॉलीबॉल के लिए गौरव दानू , मोहित एवं राहुल रेफरी बने।
जिसमें 400 मीटर महिला दौड़ में मीनाक्षी ने प्रथम , अंजली ने द्वितीय, दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वही 800 मीटर पुरुष दौड़ में नैनीताल के विनोद ने प्रथम, रामगढ़ के रघुवेंद्र ने द्वितीय व गिरीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जिसमें गोला फेंक, पुरुष में नैनीताल से गर्वित ने प्रथम , पीयूष ने द्वितीय, प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वही गोला फेंक, महिला में प्राची ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय व दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसके अलावा महिला लंबी कूद में श्वेता प्रथम, दीक्षा पाठक द्वितीय और भावना अधिकारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, व पुरुषों में कृष्ण ने प्रथम, पियूष ने द्वितीय और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में पियूष की कप्तानी में टीम प्रथम व शुम्भम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। और रेला रेस महिला वर्ग में रूपा कोहली की टीम प्रथम , खुशी के टीम द्वितीय एवं हिमानी के टीम तृतीय स्थान पर रही और वही पुरुष वर्ग में विजय की टीम प्रथम, तनुज की टीम द्वितीय व कमलेश कुमार की टीम तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम का संचालन हर्षिता राज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा नारायण सिंह जैंतवाल, पूर्व विधायक नैनीताल उपस्थित रहे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट शहानिवाज़ सिद्दीकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । अंत में सभी खिलाड़ियों को खेल कूद का महत्व बताते हुए जिला युवा अधिकारी डॉल्वी तेवतिया ने सभी को फिटनेस की शपथ दिलाते हुए फिटनेस के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में सरिता दानू, ममता, रूपा कोहली, आरती, अजय, पुष्पा बिष्ट, हितेश आदि भी उपस्थित रहे।












