05 यू0के नेवल एनसीसी यूनिट द्वारा जी20 पर ऑनलाइन कार्यशाला व क्विज का आयोजन 05 यू0के नेवल एनसीसी यूनिट द्वारा जी20 पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया

नैनीताल l 05 यू0के नेवल एनसीसी यूनिट द्वारा जी20 पर ऑनलाइन कार्यशाला व क्विज का आयोजन
05 यू0के नेवल एनसीसी यूनिट द्वारा जी20 पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कंट्रीब्यूशन टुवर्ड्स जी20 प्रेसिडेंसी के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का विषय वसुधैव कुटुम्बकम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य रहा जिसके अंतर्गत जी20 शिखर सम्मेलन के संदर्भ में चर्चा की गई। कार्यशाला की रूपरेखा डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट (डॉ.) रीतेश साह ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफीसर कैप्टन चन्द्र विजय नेगी ने जी-20 सम्मिट के संदर्भ में भारत द्वारा प्रतिनिधित्व, आर्थिक विकास एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की नेवल एनसीसी के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना एवं प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें बड़े पैमाने पर व्यापक आर्थिक मुद्दों, व्यापार, जलवायु परिवर्तन सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण एवं अन्य तथ्यों पर मंथन किया जाता है।
चीफ इंसटैªक्टर सुनीत बलूनी, इंसट्रक्टर नितेश चन्द्रा, सुन्दर सिंह, हेमन्त, राजीव प्रमाणिक द्वारा क्विज कार्यक्रम के संचालन में योगदान दिया गया। कैडेट कैप्टन हिमांशु मठपाल, कैडेट कैप्टन इशिता राजपूत, लिडिंग कैडेट सचिन जलाल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया गया।
क्विज कम्पीटीशन में कैडेट भावना, तनुजा, सुमित, आयुष, ऋतु, मीना, प्रियांशु, सौरभ, गिरीश, किरण, मोना, सोनिया, सिद्धांत, योगेश आदि एनसीसी कैडेटों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में भगवत सिंह बिष्ट, कमलेश जोशी, चन्दन, कमलेश बोरा, रतन सिंह राणा, तोप बहादुर थापा उपस्थित थे।











