लंगूर के धक्के से महिला पर्यटक हुई घायल

Advertisement

नैनीताल।मल्लीताल के मस्जिद चौराहे पर शनिवार को लंगूरों का हंगामा देखने को मिला।अचानक लंगूर के बच्चे को बिजली के तारों से करेंट लग गया, जिससे वो अचेत हो गया। इसे देखकर लंगूर असहज हो गए और उन्होंने तांडव मचाना शुरू कर दिया। पहले तो लंगूरों के गुटों में आपस में दौड़भाग की। फिर अचानक एक लंगूर ने मस्जिद से पार्किंग की तरफ जाते मार्ग में दौड़कर महिला पर्यटक पर छलांग लगा दी। इससे महिला दीवार पर जा गिरी और उनके सिर से खून निकल गया।ये देखकर वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने महिला को उठाया और महिला को टैक्सी बाइक से उपचार के लिए बीड़ी पांडे अस्पताल भेजा। इस घटना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बड़ी संख्या में जुटी पुलिस ने लंगूरों के हमले से खुद को संभालने के साथ ही लोगों को सतर्क होकर चलने को कहा। पुलिस ने डी.सी.आर.के माध्यम से वन विभाग को भी घटना से सूचित कराया।
चिकित्सक ने बताया कि दिल्ली से आई महिला पर्यटक के सिर पर छह टांके लगे हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement