अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली

नैनीताल। सरोवर नगरी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल से अग्निशमन सेवा दिवस 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा अग्निकांड में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एफएसएसओ चंदन राम के नेतृत्व में प्रातः 9:00 बजे फायर स्टेशन मल्लीताल में पुलिसकर्मियों द्वारा 2 मिनट का मौन रख शोक परेड का आयोजन किया गया परेड मस्जिद तिराहा होते हुए माल रोड, तल्लीताल गांधी चौक तक निकाली गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूकता पंपलेट भी बाटे और उन को जागरूक किया। बता दें यह दिवस मुम्बई फायर सर्विस के उन अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों की याद में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है जिन्होने वर्ष 1944 में मुम्बई बन्दरगाह पर फोर्ड स्टीफन नामक जहाज में घटित भीषण अग्नि दुर्घटना में अग्निशमन / बचाव कार्य करते हुए 66 अधिकारी / कर्म द्वारा अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। प्रभारी चंदन राम ने बताया
अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि लोग आग के प्रति सजग रहें, जिससे
भीषण अग्नि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस मौके पर मक्खन सिंह, हरनाम सिंह, कुलदीप कुमार, उमेश कुमार, मोहन सिंह, दिनेश सिंह, रविंद्र नाथ, मोहम्मद उमर, पलाद सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज राणा अमित गहलोत मौजूद थे। नैनीताल में अग्निशमन केन्द्र की स्थापना वर्ष 1976 में की गई थी तब से अब तक यह केन्द्र सीमित सुविधाओं/स्टॉफ के बावजूद भी अग्निकाण्डों एवं जीवरक्षा पुकार कार्यों में सराहनीय कार्य करता आ रहा है। अग्निशमन केन्द्र नैनीताल में वर्तमान में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 01. लीडिंग फायर मैन-03 फायर सर्विस चालक-04. फायर मैन 16 उपलब्ध है तथा अग्निशमन अधिकारी व लीडिंग फायर मैन तथा चालक के 01-01, फायर मैन के 10 पद रिक्त चल रहे हैं। अग्निशमन केन्द्र पर वर्तमान में मोटर फायर इंजन-02 हाईप्रेशर मिनिवाटर टैण्डर-02, पीपीसीवी/ बोलेरो 02, बैकपैकसैट मोटरसाईकिल 01 पोर्टबुल वाटर पम्प 02 उपलब्ध है। फायर स्टेशन नैनीताल की एक फायर यूनिट वर्तमान में थाना भीमताल में अस्थायी डयूटी के रूप तैनात है। इस वर्ष शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों मैं स्वर्गीय वासुदेव सदाशिव लीडिंग फायरमैन गोवा फायर सर्विस,स्व० नितिन सिंह, फायर मैन को भी श्रद्धांजलि दी गई l