होटल संगठन ने नगर पालिका को बेंच व डस्टबिन दिए

नैनीताल। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने गुरुवार को नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को नंदा देवी महोत्सव के सफल संचालन के लिए डस्टबिन व बेंच भेंट किये। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले वर्ष भी मां नंदा देवी महोत्सव के लिए संगठन द्वारा ढाई सौ से अधिक डस्टबिन दिए। इस वर्ष से भी 220 से अधिक डस्टबिन नगर पालिका को दिए गए। उन्होंने बताया कि मां नंदा देवी महोत्सव में 600 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं इसलिए दुकानों के आगे कूड़ा ना हो इसके लिए पालिका को डस्टबिन वितरित किए गए हैं जहां पहुंचे भक्तजन कूड़े को डस्टबिन में ही डालें यह अपील भी उनके द्वारा की गई है इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा*विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad