पौधारोपण अभियान 794वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 794 वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 794वे दिन विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर गुरु रानी भवन डीडीहाट में पेंटिंग का कार्य कर रहे हयात सिंह व रामू ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण किया।
हयात सिंह और रामू ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर पेंटिंग कार्य के साथ-साथ पौधारोपण करना भी सौभाग्यशाली रहा।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।










