मन की बात सुनने हेतु वार्ड 18 के लोगों के साथ

नैनीताल l भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व पौड़ी विधायक मुकेश कोहली, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ मंत्री श्री छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय थापा, संघ के सहनगर कार्यवाह मयंक खण्डूरी, नगर परिवार प्रबोधन प्रमुख- स्वामी एस. चन्द्रा, राज गहलोत, गजेंद्र चौधरी, छोटू बहुते, सुजीत कुमार, राजेंद्र लखेड़ा, आलम सिंह रावत, सुनील राणा, नवीन मेंहदीरता, राम गोपाल शुक्ला, हरदीप कुमार, विनोद महार, आकाश पंवार, श्रीमती कोमल गहलोत सहित बड़ी संख्या लोग एकत्र हुये,
मोदी जी द्वारा मन की बात में उठाये बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुये बतौर मुख्य अतिथि मुकेश कोहली ने कहा कि पूर्व में हमारी पहचान केसी रही और कुछ वर्षों मै हमने क्या अंतर देखा खुद आंकलन करें, सभी को 2024 की तैयारी में जुटना होगा,
संघ के सह नगर कार्यवाह मयंक खण्डूरी ने हिन्दू नव वर्ष-2080 एवं युवाग्ध 5125 के अवसर पर 9 अप्रेल को उत्तरी महानगर में आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम में सभी से पूर्ण गणवेश में उपस्थित होने के लिए अनुरोध किया गया, स्वामी एस. चन्द्रा ने सभी से अनुरोध किया कि संख्या पर विशेष ध्यान देने और गणवेश को समय से लेने का आग्रह किया.












