माध्यमिक एवं प्रारम्भिक विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन सर्वेक्षण अध्ययन कर मूल्यांकन किया जायेगा संयुक्त निदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी

नैनीताल l नियोजन विभाग देहरादून द्वारा बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत सबके लिए शिक्षा तथा सतत् विकास लक्ष्य, गुणवत्तापरक शिक्षा के अन्तर्गत मण्डल के माध्यमिक एवं प्रारम्भिक विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन सर्वेक्षण अध्ययन कर मूल्यांकन किया जायेगा। संयुक्त निदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी
श्री तिवारी ने बताया कि कुमाऊॅ मण्डल में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत माध्यमिक एवं प्रारम्भिक विद्यालयों में अवस्थित अवसंरचनात्मक सुविधाएं तथा बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय के निर्माण एवं उपयोग का अभिज्ञान प्राप्त करने के लिए जनपदों में चयनित विकास खण्डों के विद्यालयों मेें स्थलीय सत्यापन कर सर्वेक्षण अध्ययन कर मूल्यांकन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मण्डल के प्रत्येक जनपद के 15 विकास खण्डों के कुल 586 विद्यालयों में सर्वेक्षण कार्य जिला अर्थसंख्याधिकारी के कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मण्डल के जनपद नैनीताल में 113, पिथौरागढ मे 124, अल्मोडा मे 113, उधमसिंह नगर में 194, चम्पावत में 87, तथा जनपद बागेश्वर में 55 विद्यालयों के सत्यापन का कार्य टैबलेट के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्याें का निरीक्षण जनपदीय अर्थसंख्याधिकारी के साथ ही मण्डल एवं निदेशालय स्तर के उच्चाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। उन्हांेने मण्डल के सभी प्रधानाध्याकों, प्रधानाचार्यों से अपील की है कि सर्वेक्षणकर्ताओं को सहयोग प्रदान करें।

  *

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad