डीएसबी में छात्रसंघ चुनाव: भानु प्रताप सिंह चौहान बने अध्यक्ष, 5410 में से 2535 ने किया मतदान

नैनीताल संवाददाता ।कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव 2026-27 शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कुल 5410 मतदाताओं में से 2535 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत करीब 46.85 प्रतिशत रहा।
चुनाव में अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला हुआ, जबकि अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में भानु प्रताप सिंह चौहान ने जीत दर्ज की। उन्हें 1355 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शुभम कुमार को 873 वोट और हिमांशु आर्या को 283 वोट मिले। इस पद पर 14 मत नोटा और अवैध घोषित हुए। संयुक्त सचिव पद पर गौरी ने जीत हासिल की। उन्हें 1619 वोट मिले, जबकि अनुष्का पुरी को 1614 वोट मिले। इस पद पर 202 वोट नोटा में गए और 110 मत अवैध रहे। दोनों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत विजयी रहीं। उन्हें 1165 वोट मिले, जबकि विदुषी वर्मा को 1147 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 127 वोट नोटा और 96 मत अवैध रहे। इससे पहले छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, छात्र उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक रैकुनी, सचिव पद पर कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तनमय भंडारी, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अनिल कुमार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर संध्या कापड़ी, विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन अध्ययन संकाय प्रतिनिधि पद पर सानिध्या उप्रेती निर्विरोध घोषित हो चुके हैं। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान परिसर में समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान चुनाव अधिकारी मनोज कुमार आर्या, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुविवि में वाणिज्य के डीन एवं हेड प्रो. अतुल जोशी को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई समारोह, 38 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में दी सेवाएं, छात्रप्रिय व्यक्तित्व को किया याद, प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने किया सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad