शिल्पकार सभा की बैठक संपन्न हुई

नैनीताल । शिल्पकार सभा नैनीताल को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि पिथौरागढ़ जिले के पूर्व सैनिक शमशेर सिंह महर द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई है। पोस्ट में प्रयुक्त शब्दों से भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी तथा अनुसूचित जाति समाज के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक एवं अपमानजनक भाव प्रकट होते हैं।
शिल्पकार सभा नैनीताल उक्त पोस्ट में प्रयुक्त भाषा पर कड़ा रोष एवं आक्रोश व्यक्त करती है तथा ऐसी भाषा की घोर निंदा करती है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का अपमान और अनुसूचित जाति समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कृत्य स्वीकार्य नहीं है।
सभा पुलिस एवं प्रशासन से मांग करती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त पोस्ट का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। सभा ने कहा कि 25/926 को यह घटना घट गई फिर पुलिस ने अभी तक इस व्यक्ति को गिरप्तार नहीं किया है शिल्पकार सभा का कहना है कि पुलिस को अतिशीघ्र जांच कर शमशेर सिंह महर को अतिशीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए ।
सभा ने स्पष्ट किया है कि यदि मामले में शीघ्र उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो शिल्पकार सभा नैनीताल लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
— शिल्पकार सभा नैनीताल