कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी०एस०बी० परिसर स्थित छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्र महासंघ चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी०एस०बी० परिसर स्थित छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्र महासंघ चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना चुनाव अधिकारी डॉ मनोज कुमार आर्य ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजय पन्त की मोजुदगी में की । इस मौके पर प्रो.ललित तिवारी,प्रो.एच सी एस बिष्ट,डॉ कुबेर गिनती, डॉ डॉ नवीन पांडे , डॉ गगन होती ,डॉ हृदेश कुमार नन्दाबलभ पालीवाल आदि भी मौजूद थे । कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव 1 अक्टूबर 26 को हार्मिटेज में संपन्न होंगे । चुनाव अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के कुल 6 पदों पर निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसरों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों से निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ही इस चुनाव के लिए निर्वाचक मण्डल और प्रत्याशी के रूप में भाग ले सकेंगे।चुनाव अधिकारी प्रो० मनोज कुमार आर्या और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० संजय पंत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया में लिंगदोह समिति के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। प्रत्याशी के पास चुनाव लड़ने का केवल एक अवसर होगा तथा ऐसे छात्र जिन्होंने पूर्व में किसी भी पदाधिकारी पद के लिए चुनाव लड़ा हो, वे अर्ह नहीं होंगे। इसके सत्यापन हेतु कुमाऊं विश्वविद्यालय के संबंध महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, प्रत्याशियों को 100 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र संविधान के परिशिष्ट 2 के साथ होगा होगा, वहीं नामांकन और जमानत राशि के रूप में 1,200-1,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।एक ही दिन में पूरी होगी नामांकन से लेकर मतगणना और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न होगी चुनाव संबंधी सभी गतिविधियां 01 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को महिला अध्ययन केन्द्र, हरमिटेज भवन, नैनीताल में एक ही दिन के भीतर संपन्न होंगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी, जिसके बाद 11 से 1 बजे तक नामांकन, 1 से 2 बजे तक पत्रों की जांच और 2 से 2:30 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। मतदान दोपहर 3 से 4 बजे तक चलेगा, जिसके तुरंत बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होकर परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाकर प्रमाण-पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।











