पौधारोपण अभियान 804वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 804वे दिन भी जारी रहा।पौधारोपण अभियान के 804वे दिन डीडीहाट नारायण नगर के नारायण स्वामी आश्रम परिसर में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। दीप चंद्र पांडे ने कहा कि नारायण स्वामी आश्रम जहां नारायण स्वामी जी की तपोस्थली है वहीं एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है पौधारोपण के माध्यम से इस स्थल पर प्रकृति संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नारायण आश्रम कैलाश मानसरोवर यात्रियों व पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख स्थल होने के कारण यहां पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











