डीएसबी परिसर में 1 तक 30% मतदान हुआ

नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव 10 बजे से शुरू हो गए हैं। कुल 5300 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मंगलवार की सुबह परिसर के दोनों गेटों में विद्यार्थियों की चेकिंग की जा रही थी। बिना आई कार्ड वाले विद्यार्थी को परिसर में नहीं आने दिया जा रहा था। दोनों गेटों पर अध्यापकों के साथ ही पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। मतदान 10 से 2 बजे तक होगा जबकि 3 बजे से मतगरणा जबकि देर शाम परिणाम घोषित किये जाएंगे। परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार व हिमांशु आर्य के बीच मुकाबला है जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए अनुष्का पुरी व गोरी के बीच टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद के लिए विदुषी वर्मा व सृष्टि रावत आमने-सामने हैं जबकि छात्रा उपाध्यक्ष की प्रत्याशी कुमकुम जोशी, छात्र उपाध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक रैकूनी, सचिव पद के प्रत्याशी कमल कारकी। सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी, विश्विद्यालय प्रतिनिधि तनमये भंडारी, कला संकाय प्रतिनिधि अनिल कुमार, वाणिज्य प्रतिनिधि संध्या कापड़ी, विधि संकाय प्रतिनिधि दिव्यांशी कौशल व प्रबंध अध्ययन सानिध्य उप्रेती पहले ही निर्विरोध घोषित हो गए हैं । परिसर में अध्यक्ष संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों के लिए मतदान होना है से सभी पदों पर एक प्रत्याशी होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए जाएंगे ।









