सड़क की मांग को लेकर कृष्णापुर वार्ड के लोगों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल। सड़क की मांग को लेकर कृष्णापुर वार्ड के लोगों ने गांधी चौक में जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बालियानाला क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद उनके क्षेत्र की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन लंबे समय बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।सड़क ना होने से सभी को कृष्णापुर से नैनीताल पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बजाय लगभग 12 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। पैदल आवाजाही में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे भूख हड़ताल शुरू करने के साथ ही उग्र आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भवाली में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad