ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 101 लोगों की स्वास्थ्य जांच

नैनीताल, । ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल द्वारा स्वास्थ्य शिविर, निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

आज स्वास्थ्य टीमों द्वारा देवीधुरा में 16, चोपड़ा में 34 तथा बेलवखान में 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 55 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 30 ब्लड टेस्ट, 137 लोगों की काउंसलिंग तथा 10 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा प्रदान की गई। गंभीर लक्षण वाले 3 मरीजों को भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की कक्षा 4 की छात्रा हृतिका भट्ट ने राष्ट्रीय NCR कप गोल्फ टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता

जलजनित रोगों की रोकथाम एवं सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग एवं बाल विकास विभाग के साथ वर्चुअल माध्यम से लगातार जानकारी साझा की जा रही है। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, पेयजल का क्लोरीनेशन, सुरक्षित पेयजल एवं स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

इसी क्रम में आज हल्द्वानी ब्लॉक एवं कोटाबाग ब्लॉक के अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. मनोज कांडपाल, जिला सर्विलेंस अधिकारी तथा डॉ. अनुराधा हयांकी, एमडी पब्लिक हेल्थ द्वारा जलजनित रोगों की रोकथाम, निगरानी, व्यक्तिगत स्वच्छता, पानी के क्लोरीनेशन एवं स्वास्थ्य शिक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 805वे दिन भी जारी रहा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई कि पीने के पानी को सुरक्षित रखें, पानी का उचित क्लोरीनेशन सुनिश्चित करें, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराएं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad