नैनीताल में सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

नैनीताल। सोमवार को कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौक तल्लीताल में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज घोटालों का रिकॉर्ड बना रही है। सारे गलत कार्य इनके द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की । कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता चुनाव आयोग से जवाब चाहती है कि देश में हुए चुनावों में वोटों को लेकर क्या स्थिति रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। पिछले वर्षों में जितने भी चुनाव हुए हैं, उन्हें रद्द कर पुनः चुनाव कराए जाने चाहिए, ताकि देश का लोकतंत्र सही तरीके से चल सके। नैनवाल ने कहा कि आज चुनाव आयोग से जनता का भरोसा उठ गया है। तल्लीताल से कांग्रेसियों का जुलूस कलेक्ट औरते पहुंचा जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर धन्ना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व संसद डॉ महेंद्र सिंह पाल, संजय कुमार संजू, जितेंद्र पांडे, कैलाश अधिकारी, पीके शर्मा, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, अनुपम कबड्डवाल, हरीश पनेरु, रईस भाई, शीलू कुमार, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।