वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन, 296 लोगों ने लिया भाग

नैनीताल। वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अभियान “नमामि भारतम् वंदे मातरम्” के तहत नैनीताल के नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, मल्लीताल में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, आचार्यों सहित समाज के गणमान्य लोगों को मिलाकर 296 लोगों ने प्रतिभाग किया और एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभिषेक रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश काण्डपाल ने की वहीं सत्यापन अधिकारी एन.एस. पुण्डीर उपमहाधिवक्ता हाईकोर्ट रहे। प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र तिवारी, आर एस एस नगर कार्यवाह दरबान गाड़िया सहित विद्यालय के सभी आचार्य, आचार्याएं और समाज के विभिन्न गणमान्य लोग भी कार्यक्रम मे मौजूद रहें।











