विकसित भारत- 2047 विषय पर विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

देहरादून। आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री का एक मंत्र विकसित भारत- 2047 विषय पर उत्तराखंड के समस्त विद्यालयों में भाषण, निबंध, कला, पोस्टर, ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि पार्षद वंशिका सोनकर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष – डॉ स्वामी एस चंद्रा, प्राध्यापिका अर्चना रुहेला, अध्यापिका ललिता नौडियाल ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सर्वश्री गोविन्द गुसाईं, सतीश कुमार, मोहित कोटी, शिव बिष्ट ने सहयोग किया। बच्चों ने अपनी कला एवं भाषण से सभी का ध्यान आकर्षण किया। डॉ स्वामी एस चंद्रा ने शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सतीश कुमार जी ने बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देने, गोविन्द गुसाईं ने शिक्षकों के बताए गए कार्य को सही से करना, मोहित कोटी ने पढ़ाई के साथ साथ स्वच्छता पर ध्यान देने पर जोर दिया। शिक्षिका ललिता नौडियाल ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। अर्चना रुहेला ने सभी का आभार व्यक्त किया। तथा विद्यालय की जरूरत को पूरा करने हेतु अनुरोध किया।इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में बच्चों ने बहुत सुंदर भाषण, कला, निबंध आदि विषय पर प्रतियोगियों में भाग लिया, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थापक अध्यक्ष शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति – डॉ स्वामी एस चंद्रा, प्राध्यापिका ममता उनियाल, रेनू असवाल, अनीता नेगी एवं देवेन्द्र सिंह रावत ने सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया। ममता उनियाल जी ने सभी का स्वागत किया, देवेन्द्र सिंह रावत ने संचालन किया। अनीता नेगी एवं रेनू असवाल ने बच्चों की प्रतियोगिता करवाने में सहयोग किया।राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में भी विकसित भारत 2047 के विषय पर प्रतियोगियों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 18 बच्चे जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि पार्षद मोहन बहुगुणा, प्रधानाचार्य डॉ शरद चन्द्र बड़ोनी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्थापक अध्यक्ष, शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति -डॉ स्वामी एस चंद्रा, मन मोहन बहुगुणा, अर्चना नेगी, कविता बहुगुणा, हेमलता रावत शिक्षकगणों ने पुरस्कृत किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य शरद चन्द्र बड़ोनी ने विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया, डॉ स्वामी एस चंद्रा ने सभी बच्चों को भारत के प्रधानमंत्री के विजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत, 2047 में जब भारत अपनी शताब्दी वर्षगांठ मना रहा होगा तब हम अपने को विकसित भारत कह सकेंगे।पार्षद मोहन बहुगुणा ने बच्चों को शिक्षा के प्रति सजग और अधिक मेहनत पर ध्यान देने पर जोर दिया। संचालन मन मोहन बहुगुणा ने किया।













