युवकों को लोगों से अभद्रता करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कारवाई

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में दो युवकों को आते जाते लोगों से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कारवाई की है।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र में दो युवक आते जाते लोगों से अभद्रता कर रहे थे। लोगों के मना करने के बाद भी दोनों युवक नहीं माने और ज्यादा अभद्रता करने लगे। जिससे आती जाती महिलाओं व बच्चियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब युवक नहीं माने तो स्थानीय लोगों ने 112 में फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर चीता कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार गोले ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और दोनों को कोतवाली ले आए। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मल्लीताल निवासी विजय व अर्पित के खिलाफ पुलिस एक्ट में कारवाई की गई है।