मौसम विभाग ने जनपद में 29 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये

नैनीताल । मौसम विभाग ने जनपद में 29 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये।*

भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा 29 जुलाई को जनपद में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेडों एवं मलुवा को त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्हांेने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं गैंग कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें तथा तहसील स्तर पर क्यूआर टीमें अलर्ट पर रहेंगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

जिलाधिकारी ने आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर नैनीताल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. नवीन चंद्र लोहनी तथा नवनियुक्त कुलपति प्रो. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा—शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में उच्चतम स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनें

05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad