रोटरी क्लब द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया

नैनीताल रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा बोट हाउस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के गठन के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल के युवा क्लब “इंटरैक्ट” के शिक्षक सलाहकारों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं मार्गदर्शन के लिए “शिक्षक रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन एवं युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान का प्रतीक है।