कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सेवा सदन में प्रतिष्ठित “ज्ञान गंगा सम्मान 2026” सेसम्मानित किया गया

नैनीताल ।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की रसायन विज्ञान प्रवक्ता व राष्ट्रीय सेवा योजना
की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री सेवा सदन में प्रतिष्ठित “ज्ञान गंगा सम्मान 2026” से
सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।कुसुम कांता फाउंडेशन और मंथन वेल्फेयर सोसायटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को यह सम्मान दिया जाता है। साथ ही मेधावी बच्चो को छात्रवृति भी प्रदान की जाती है। यह सम्मान उनके द्वारा विद्यार्थियों एवं एन एस एस स्वयंसेवकों को समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया।
श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट के मार्गदर्शन में एन एन एस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, नशा मुक्ति एवं एच आई वी एड्स
जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रतिभाग किया गया। स्वयंसेवकों ने रैलियों, पोस्टर, स्लोगन, निबंध एवं नुक्कड़ नाटक
प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर कार्यक्रम अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय
के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम अधिकारी ने पुरस्कार को अपने स्वयंसेवकों, विद्यालय परिवार एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ समाजसेवा के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों एवं निजी हॉस्पिटल में इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क: डॉ. रश्मि पंत ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश जी, प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता, उप प्रधानाचार्य श्री प्रवीण सती ,पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू बिष्ट,सभी शिक्षकगणो ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।