सेवा संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला संपन्न

नैनीताल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, संघर्ष और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आज नैनीताल क्लब में मंडल कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र ढेला जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री हरिश राणा एवं दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने किया।

दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती शांति मेहरा एवं मंडल महामंत्री श्री हरिश राणा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में सक्रिय सहयोग करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्य वक्ता श्री देवेंद्र ढेला जी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप 16 सितंबर से देहरादून में

कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत एक माह तक आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘आनंद उत्सव’ तथा राष्ट्रीय स्तर के सेवा कार्यक्रम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान के 785वे दिनपौधारोपण जारी रहा

इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, अभियान से जुड़े कार्यकर्ता तथा पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad