शारदा संघ के सहयोग से 12 व 13 सितंबर को लोकगीत प्रतियोगिता की जाएगी


नैनीताल । सास्कृतिक और धार्मिक संस्था के रूप में विख्यात ऐतिहासिक शारदा संघ के सहयोग से 12 व 13 सितम्बर को डा सुशीला साह मैमोरियल लोकगीत, पहाड़ी गीत गायन एवं सुगम संगीत, भजन व गजल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष प्रो डी एस बिष्ट प्रायोजक श्रीमती एवं चन्द्रेश साह है और युव मन्च शारदा संघ के साथ आयोजक के रूप में है।
विभिन्न श्रेणियों में होने वाली इस प्रतियोगिता की नियमावली सभी प्रतिभागियों को प्रदान कर दी गयी है। संस्था के अध्यक्ष के अनुसार शारदा संघ का उद्देश्य बच्चो और उनकी प्रतिभा को निखारना है। इसी क्रम में 18 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन और अक्टूबर माह में आन द स्पाट आर्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।
शारदा संघ परिवार आप सभी नगर की सास्कृतिक और धार्मिक जनता को इन सभी अवसरों पर सादर आमंत्रित करता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  अध्यापकों की कमी से जूझ रहा बालिका इंटर कॉलेज, छात्राओं ने उठाई आवाज छुट्टी के बाद शिव मंदिर प्रांगण में सांकेतिक प्रदर्शन, वर्षों से रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad