ज्योलीकोट में स्वास्थ्य संकट के बीच जनता के साथ मजबूती से खड़ीं विधायक सरिता आर्या, राहत और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार सक्रिय

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा के भवाली मंडल अंतर्गत ज्योलीकोट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति को लेकर विधायक श्रीमती सरिता आर्या लगातार सक्रिय हैं। प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था को लेकर विधायक स्वयं स्थानीय जनता, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।इसी क्रम में विधायक सरिता आर्या ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां उपचार करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं, जांच और मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल श्रीमती रश्मि पंत भी मौजूद रहीं। ज्योलीकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।विधायक सरिता आर्या ने स्पष्ट कहा कि इस कठिन समय में क्षेत्र की जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रत्येक प्रभावित परिवार की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भी विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बोरिंग, पंपिंग तथा अन्य आवश्यक कार्यों में तेजी लाने और क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक ने हल्द्वानी के विभिन्न चिकित्सालयों में उपचार करा रहे ज्योलीकोट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने इस कठिन परिस्थिति में अपनों को खोया है, उनके दुःख की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं तथा उन्हें हरसंभव सहयोग और सहारा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।श्रीमती सरिता आर्या की यह सक्रियता इस बात को दर्शाती है कि जनप्रतिनिधित्व केवल विधानसभा में आवाज उठाने तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुःख में उसके बीच खड़े रहकर उसकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना भी है।उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि नैनीताल विधानसभा की जनता जब भी किसी परेशानी में होगी, वे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़ी रहेंगी इस दौरान राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, श्रीमती तारा राणा , नामित सभासद मीनू बुदलाकोटी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा , जिला मंत्री पुष्कर जोशी एवं हरगोविंद रावत सहित अन्य स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जनता के सुख-दुःख में साथ, समस्या के समाधान के लिए प्रयास—यही विधायक सरिता आर्या की जनसेवा की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान के 782वे दिन भी जारी रहा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad