अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज गदरपुर का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया
गदरपुर । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज गदरपुर का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। विधालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर उन्होंने प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाई। उक्त विधालय में 254 बच्चे पंजीकृत हैं जबकि 26 शिक्षक वर्तमान में तैनात है। अपर निदेशक ने पठन पाठन एवं अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाये जाने हेतु प्रधानाचार्य को एक माह का समय दिया है। उन्होंने कहा विधालय में प्रधानाचार्य के पद पर पूर्णकालिक प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर 2015 से कार्यरत हैं उसके बावजूद विधालय में व्याप्त अनियमितताएं चिंता जनक है। उन्होंने कहा छात्र संख्या के दृष्टिगत विधालय में अधिक शिक्षक कार्यरत हैं अब मानकों के अनुसार शिक्षक तैनात होंगे। ए डी ने कहा विधालय पी एम श्री है उसके वाबजूद विधालय में उसके अनुरूप कार्य नहीं हो पाये है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की बैठक भी आहूत कर कई गुरुमंत्र दिये। पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। ए डी ने जीजीआईसी गदरपुर को भी देखा उन्होंने विधालय की व्यवस्था एवं पठन पाठन पर सन्तोष जाहिर किया। विधालय में शिक्षको की कमी को गम्भीरता से लिया। प्रधानाचार्य से वर्तमान में शिक्षको की अस्थाई व्यवस्था किए जाने हेतु आश्वस्त किया।निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि थे।








