डी एस बी परिसर में आज बी एस सी के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति शपथ ,मानसिक स्वास्थ्य शपथ ,तथा एंटी रैगिंग शपथ ली

नैनीताल । डी एस बी परिसर में आज बी एस सी के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति शपथ ,मानसिक स्वास्थ्य शपथ ,तथा एंटी रैगिंग शपथ ली । वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने सभी को शपथ दिलाई । प्रॉफ तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि हमें नशे से दूर रहना है ,हमारा मानसिक स्वस्थ महत्वपूर्ण है तथा रैगिंग से सभी को दूर रहना है । ये सब हमारे परिसर में न हो इससे भी सुनिश्चित करना है । प्रॉफ तिवारी ने कहा कि परिसर के हर विद्यार्थी की यह जिम्मेदारी है जिससे देश के युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सके तो शुरुआत अपने से करने होगी ताकि मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण हो सके । कार्यक्रम में प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू लोधियाल ,डॉ हिमानी कार्की ,जगदीश पपने ,संतोष कुमार , मोहित खाती ,राधा बिष्ट ,सौम्या , सहित विद्यार्थी शामिल रहे ।