भाजपा नैनीताल ग्रामीण मंडल की कार्यशाला बैठक में सेवा संकल्पअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान पर मंथन

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल ग्रामीण मंडल की बैठक आज 11 सितंबर 2026 को मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश चंद उप्रेती जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन भट्ट जी, मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी,
जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री हेम आर्या जी, श्री भुवन आर्या जी एवं मंडल प्रभारी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री दीपक बिष्ट जी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता श्री नवीन भट्ट जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक 11 प्रमुख सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सेवा, समर्पण, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान पर भी विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के दी एस बी परिसर के पुरातन छात्र डॉ भूपेंद्र सिंह बिष्ट का दून विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भूगोल विभाग पर चयन हुआ है

माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों के रूप में रेखांकित करते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में मंडल मंत्री श्री विजय सिंह जी, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा श्री योगेश सिंह बिष्ट जी, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा श्री गौरव गोस्वामी जी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री मुकेश मेहरा जी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री ललित सिंह नेगी जी, श्री हेमंत कनवाल जी, श्री खुशहाल बिष्ट जी, श्री दीपक सिंह बिष्ट जी, श्री चंदन सिंह कनवाल जी, श्री तरुण कुमार जी, श्री बच्चे सिंह नेगी जी, श्री पंकज अग्रवाल जी, श्रीमती राधा देवी जी, श्री राम सिंह जी, श्री पूरन सिंह जी, श्री महेंद्र सिंह मेहरा जी, श्री कुंदन अधिकारी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री तारा सिंह जी, श्री भोपाल सिंह बिष्ट जी, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री राजन सिंह राठौड़ जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गणेश सिंह मेहरा जी, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल महामंत्री श्री नीरज सिंह बिष्ट जी, श्री पूरन सिंह बुद्ध जी, श्री कुशाल सिंह बिष्ट जी, श्री सुंदर बिष्ट जी, पूर्व सैनिक एवं मंडल आईटी श्री यश राठौड़ जी, श्री पान सिंह खानी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कौशल कुमार जी, एससी मोर्चा महामंत्री श्री पूरन सिंह अरोड़ा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री धन सिंह बिष्ट जी, बूथ अध्यक्ष श्री तारा दत्त जी, श्री हेम बंधी जी, उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह कनवाल जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री हरीश पंत जी, महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती प्रभाव पांडे जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य शिविरों से बढ़ाई गई निगरानी

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरी सक्रियता, संगठनात्मक एकजुटता एवं जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad