शनिवार को कैची मंदिर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, किए बाबा के दर्शन

नैनीताल l कैची मंदिर में शनिवार को भी भक्तजनों की भीड़ उमड़ी रही l इस दौरान यातायात सुचारू रूप से चला सुबह से बाबा के दर्शनों को हजारों की संख्या में भक्तजनों का आना शुरू हो गया था जो शाम तक जारी रहा भक्तजन मंगलवार व शनिवार को अधिक संख्या में कैंची मंदिर बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं शनिवार की सुबह से भक्तजन बाबा के दर्शनों को आना शुरू हो गए थे जिसका क्रम देर शाम तक चलता रहा l खैरना के चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि करीब 15,000 से अधिक भक्तों ने शनिवार को बाबा के दर्शन किए उन्होंने बताया इस दौरान मंदिर के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रहा l इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 500 हे अधिक वाहन खड़े थे l पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होने दी l भक्तजनों ने आसानी से मंदिर जाकर बाबा के दर्शन किए l