संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि प्रातः निगम कर्मचारियों ने पौधारोपण कर निगम हित व राज्य हित में कार्य करने की शपथ ली ।उसके बाद आंदोलन प्रारंभ किया । गुरुरानी ने कहा कि इतने दिन बीतने के बाद भी शासन स्तर से कोई भी वार्ता नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी गांधीवादी तरीके से पौधा लगाकर धरती को हरा भरा कर रहे हैं। व अपनी मांगों को पूरा करने के लिए धरना दे रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की निययमितीकरण की मांग पूरी करें। गुरु रानी ने कहा कि निगम के सभी केदो में कर्मचारी काम कर रहे हैं। कोई भी कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है कर्मचारियों को संबोधित करने वालों में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी पीतांबर दुमका गौतम कुमार महेश कुमार ,महेश चंद्र ,कैलाश चंद्र, गणेश चान्याल सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad