लोअर माल रोड पर डामरीकरण का कार्य होने से वनवे रही व्यवस्था, लगा रहा जाम

नैनीताल। नगर की मालरोड समेत आंतरिक मार्गों पर बीते दिनों से डामरीकरण कार्य शुरू हो गया था। जो कि आगामी कुछ दिनों तक किया जाना है। इस क्रम में सोमवार को नैनीताल की लोअर माल रोड तक डामरीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान वनवे व्यवस्था होने से जाम की स्थिति भी बनी रही और पर्यटको को भी परेशानियां उठानी पड़ी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से पहले चरण में चीना बाबा चौराहे से एसबीआई तक डामरीकरण किया गया। अभी आंतरिक मार्गों का डामरीकरण भी किया जाना है। बीते शनिवार को जहां पुराना घोड़ा स्टैंड से मॉल रोड के कुछ हिस्से तक डामरीकरण का कार्य किया गया था। वहीं सोमवार को लोअर माल रोड पर डामरीकरण का कार्य होने से वनवे व्यवस्था रही। सारे व वाहनों की आवाजाही अपर माल रोड से ही रही। दौरान दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और पर्यटकों को भी काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
लोनिवि अधीशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजभवन कलेक्ट्रेट मार्ग, लोअर मालरोड से चीना बाबा चौराहे तक करीब तीन किमी हिस्से में डामरीकरण किया जाना है। बताया कि इसके बाद चार दिनों तक मस्जिद तिराहे से राजभवन तक व उसके बाद अगले दो दिनों तक राजभवन से तल्लीताल तक डामरीकरण प्रस्तावित किया गया है। कार्य के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस से सहयोग की मांग की है।











