नियमितीकरण की मांग को लेकर दोनों निगमों के कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय नैनीताल व निगम मुख्यालय देहरादून में आंदोलन प्रारंभ कर दिया l महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर दोनों निगमों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार की प्रातः निगम मुख्यालय नैनीताल में निगम कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ आंदोलन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि शासन पर हुए समझौते को लागू किया जाए और निगम स्तर की समस्याओं का भी समाधान किया जाए। धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जनपदों से कर्मचारी निगम नैनीताल पहुंचे हैं। धरना स्थल पर गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, त्रिभुवन पुनेठा, तारा दत्त भट्ट, महेंद्र कुमार, रमेश कपकोटी, अनीता आर्य, रोमा खड़ायत है सहित कर्मचारी नेता शामिल है।