सात दिवसीय विशेष शिविर जारी

नैनीताल l डीएवी महाविद्यालय की छात्रा इकाइयों ( बी,सी,जी) के सात दिवसीय विशेष शिविर 23 से 29 मार्च तक लगाया जा रहा है के चौथे दिन 26 मार्च को सभी स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रातः 6:00 बजे योग आसन और योग अभ्यास के साथ शुरू किया गया।
नाश्ते के उपरांत इकाई की स्वयं सेविकाओं द्वारा भंडार गांव में सर्वेक्षण व इकाई सी की स्वयं सेविकाओं द्वारा नशामुक्त उत्तराखंड पर नुक्कड़ नाटक किया गया। दोपहर 12:30 बजे से आज के मुख्य अतिथि श्री उमेश रावत जी द्वारा ‘नागरिक सुरक्षा’ पर जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को लोगों की रक्षा करना, आपदा के दौरान संपत्ति को नुकसान होने से बचाना, उत्पादन की निरंतरता बनाए रखना, लोगों का मनोबल ऊँचा रखना इत्यादि एवं युद्ध और आपातकालीन स्थितियों के दौरान आतंरिक क्षेत्रों की रक्षा करना, सशस्त्र बलों की सहायता करना, नागरिकों को लामबंद करना और प्रशासन की मदद करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस सत्र में डीएवी एन एस एस की इकाई बी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रूपाली बहल, इकाई सी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सविता चौनियाल एवं इकाई जी की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम शर्मा जी मौजूद रहे।