वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन तल्लीताल थाना अग्निशमन विभाग व कोतवाली मल्लीताल का वार्षिक निरीक्षण किया

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने गुरुवार को पुलिस लाइन, संचार केंद्र, कोतवाली, अग्निशमन विभाग व पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश देने साथ ही कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। गुरूवार को एसएसपी पंकज भट्ट वार्षिक निरीक्षण को पुलिस लाइन पहुंचे। इस बीच पुलिस टुकड़ी ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। इस बीच उन्होंने पुलिस लाइन में उपकरण रखरखाव, शस्त्रागार, व्यायामशाला, स्टोर, सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्र, जीआईएस शाखा, जिला फिंगर प्रिंट ब्यूरो का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा को सम्मानित किया। परिवहन शाखा निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहनों की मेंटनेंस चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद एसएसपी निरीक्ष को पुलिस संचार केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने कंट्रोल रूम में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिकायतों के निस्तारण अवधि की स्थिति जानी। जिसके बाद एसएसपी मल्लीताल कोतवाली व अग्निशमन विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारी बैरक, मैस व मालखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फायर सीजन में वनाग्नि व आग लगने की संभावित घटनाओं पर नियंत्रण पाने को पूरी तैयारियां रखे। पुलिस कार्यालय के निरीक्षण में कहा कि कार्यालय में ऐसे अभिलेख जो बीट आउट हो चुके है सीओ के पर्यवेक्षण में कमेटी गठित कर समयानुसार डिस्पोज किया जाए। साथ ही विभाग के पास मौजूद बजट को समय रहते जिले के थानों को आवंटित करने, कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, यात्रा व मेडिकल बिलों को समयानुसार आवंटित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस संचार केंद्र एसपी गिरिजा शंकर पांडे, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, प्रतिसार निरीक्षक संचार राजकुमार सिंह, नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह पटवाल, एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई अविनाश मौर्य, नारायण सिंह, गोविंद मेहता, हेम चंद्र सती आदि मौजूद थे l