अभ्यर्थियों की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2025 से 29 नवम्बर 2025, दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है
उत्तराखंड राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025–27 हेतु आवंटित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त विकल्पों तथा अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेज़ एवं कुल अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों/संस्थानों का आवंटन किया गया है।
कुलसचिव, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल डॉ. एम एस मंद्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाता है कि अपने आवंटित महाविद्यालय/संस्थान को स्वीकृति प्रदान करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2025 से 29 नवम्बर 2025, दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है। स्वीकृति के उपरांत अभ्यर्थियों को 29 नवम्बर 2025, शाम 5:00 बजे तक संबंधित महाविद्यालय/संस्थान में अपना प्रवेश अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS













