डॉ. विजय कुमार ने वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष का संभाला कार्यभार

नैनीताल। कुमाऊं विवि के वाणिज्य विभाग में शुक्रवार को नवनियुक्त विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। वह विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कार्यभार ग्रहण करने पर विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।इस दौरान डॉ. विजय कुमार ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा का उल्लेख करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. आरती पंत के प्रति विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. आरती पंत ने वरिष्ठता के बावजूद व्यक्तिगत कारणों से यह दायित्व ग्रहण नहीं किया और तीन वर्ष पूर्व ही उनके लिए इस जिम्मेदारी का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आरती पंत, डॉ. ममता जोशी लोहुमी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. तेजप्रकाश, डॉ. पूजा जोशी पालीवाल, डॉ. रितिशा शर्मा, डॉ. ताबिश, डॉ. मेराज, डॉ. पंकज भट्ट, अमनदीप कौर, आयुषी टम्टा, दीक्षा पंत, हिमांशु बिष्ट, घनश्याम पालीवाल और बिशन सहित अन्य रहे।












