डीएसबी परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में पानी की किल्लत को लेकर छात्रों का जल संस्थान पर रोष

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में पानी की किल्लत को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता रोहित खेतवाल ने जल संस्थान नैनीताल के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई दिनों से गर्ल्स हॉस्टल में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है, जिससे छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोहित खेतवाल ने जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्र संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
Advertisement
ADVERTISEMENTS










