नवरात्र के पहले दिन, फिल्म अभिनेत्री जानवी कपूर पहुंची नयना देवी मंदिर
नैनीताल । नगर में इन दिनों पिछले कई दिनों से पीएन 36 शूटिंग चल रही है। शूटिंग में जाने-माने कलाकार पहुंचे हुए हैं। फिल्म में जानी-मानी अभिनेत्री जानवी कपूर भी पहुंची हुई हैं। रविवार को अभिनेत्री जानवी कपूर नगर के मां नयना देवी मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए। साथ ही शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया। उन्होंने नयना देवी मंदिर जाकर मन्नत भी मांगी। इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी ने उन्हें चुनरी उड़कर मां नैना देवी की फोटो भी भेंट की। जानवी कपूर करीब 100 से 150 मील की दूरी से नंगे पैर मंदिर में पहुंची। इस दौरान बातचीत में उन्होंने बताया कि यहां की खूबसूरती उन्हें काफी पसंद आई तथा यह काफी सुंदर स्थान है। उन्होंने कहा कि आज नवरात्र का पहला दिन था। यहां का नयना देवी मंदिर का नाम भी सुना था। जिसके बाद वे मंदिर पहुंची और मां के दर्शन किए। अचानक जानवी कपूर के मंदिर पहुंचने पर सभी लोग उनको देखते रहे और कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।













