तल्लीताल कोतवाली के पास मोड़ काटते समय पिकअप पलटी, चालक फरार, महिला सुनीता को आई हल्की चोट

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल कोतवाली के समीप मोड़ काटते समय एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति तेज नहीं थी, लेकिन तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार महिला सुनीता को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और महिला सुनीता को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। गनीमत रही कि सुनीता को गंभीर चोट नहीं आई।
तल्लीताल कोतवाली के पास हुई इस दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए आस-पास के क्षेत्रों और कोतवाली के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 813वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad