कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट ने भीमताल परिसर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट द्वारा विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित परिसर का प्रथम भ्रमण के दौरान भीमताल में स्थित विभागों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिसर में विभागों में उनका स्वागत किया गया वहीं कुलपति द्वारा परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। निरीक्षण में कुलपति द्वारा सभी विभागों में नैक के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को परखा और नैक प्रत्यायन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिशानिर्देश देते हुए समयबद्ध रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट द्वारा सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति पद से कार्यमुक्त होकर विगत 22 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया गया है। विश्वविद्यालय की कार्य व्यवस्थाओं की जायजा लेने के उद्देश्य से आज प्रो बिष्ट द्वारा परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके प्रथम चरण में वे प्रातः दस बजे भीमताल स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग पहुंचे और उन्होंने विभाग की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण लेने के साथ उपस्थित पंजीकाओं का निरीक्षण करते हुए विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थीयों से भी कक्षाओं में मुलाकात की। साथ हो छात्रावासों के निरीक्षण के बाद कुलपति द्वारा भेषज विज्ञान विभाग का भी निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया उनके द्वारा विभाग में स्थापित उपकरणों को स्वयं चलाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ ही विभाग में चल रही आंतरिक परीक्षाओं के संचालन प्रक्रिया को परखा और विद्यार्थियों से उनकी पठन पाठन और समस्याओं के बारे जानकारी ली और मौके पर अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए। अंत में कुलपति द्वारा प्रबंध अध्ययन विभाग का निरीक्षण किया एवं विभाग में संचालित हो रही शोध कार्यों के साथ ही अवस्था अपना विकास तथा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कुलपति द्वारा सभी विभागों में निष्प्रयोज्य सामग्री के समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया सम्पादित करने के भी दिशानिर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  शोध प्रकाशन नैतिकता, भारतीय ज्ञान परंपरा और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर हुआ मंथन, कुमाऊं विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर प्रायोजित शोध पद्धति पाठ्यक्रम का तीसरा दिनविशेषज्ञों ने शोध की मौलिकता, नैतिकता और बौद्धिक संपदा के संरक्षण की दी जानकारी

इस दौरान परिसर निदेशक प्रो एल के सिंह, संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो अनीता सिंह, विभागाध्यक्ष फार्मेसी विभाग प्रो कुमुद उपाध्याय, विभागाध्यक्ष जैव प्रौद्योगिकी प्रो वीना पांडे, विश्वविद्यालय की एनआईआरएफ संयोजक प्रो अर्चना नेगी साह, प्रो महेंद्र राणा, प्रो तपन नैलवाल, प्रो तीरथ कुमार, डॉ राजेश्वर कमल कांत, डॉ बामाप्रसाद दत्ता, डॉ रिशेंद्र कुमार, डॉ संतोष उपाध्याय, डॉ हितेश पंत, डॉ मयंक पांडे, डॉ लक्ष्मण रौतेला, भगवान ध्यानी सहित शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा—रंगमंच कार्यशाला से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मिल रहा विस्तार
Ad Ad Ad