शारदा संघ, नैनीताल द्वारा आयोजित 56वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रेन पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

नैनीताल। डी.एस.ए. फ्लैट्स, नैनीताल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार लाल तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं आशी ग्रुप के प्रबंध निदेशक तथा नोटरी क्लब के प्रतिनिधि श्री विनोद दुवा उपस्थित रहे।इस अवसर पर नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा मेडिकल एवं हेल्थ कैंप का शुभारंभ किया गया तथा साइबर जागृति कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। इन पहलों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में शारदा संघ के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद लाल साह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार शर्मा, संघ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, श्री राजेश साह, श्री दीपक साह, श्री रोहित साह, श्री हर्षवर्धन भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष श्री मनोज साह तथा एन टी जी एवं डी.एस.ए. के महासचिव श्री मनोज जोशी, श्रीमती मधु विज ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।प्रतियोगिता में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों की आयु एवं स्तर के अनुसार प्रतियोगिता को छह समूहों में विभाजित किया गया था। इनमें टाइनी टॉट्स समूह में 78, मिनी समूह में 143, सब-जूनियर समूह में 310, जूनियर समूह में 288, मिडिल समूह में 92 तथा सीनियर समूह में 40 बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रकार कुल 951 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को उत्साहपूर्ण एवं जीवंत बना दिया।बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से आकर्षक चित्र बनाए। रंगों के प्रति उनकी समझ, मौलिक सोच और सृजनात्मक प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें कला के प्रति रुचि और आत्मविश्वास विकसित करना रहा।प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए लकी ड्रॉ के माध्यम से अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष शारदा संघ द्वारा एक विशेष पहल करते हुए संघ के सदस्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए भी लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इस पहल से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान पंडित चंद्रशेखर पंत संगीत विद्यालय, शारदा संघ के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन श्री हेमंत बिष्ट ने अपनी मधुर वाणी एवं प्रभावशाली शैली में किया, जिससे कार्यक्रम आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बना रहा।इस अवसर पर शारदा संघ के पूर्व महासचिव स्वर्गीय जी.एल. साह जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया गया। संस्था के प्रति उनके योगदान एवं समर्पण को याद करते हुए उपस्थित सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शारदा संघ की यह वार्षिक प्रतियोगिता लंबे समय से बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम रही है। इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने के साथ-साथ कला, संस्कृति, स्वास्थ्य जागरूकता, साइबर सुरक्षा तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व को भी रेखांकित किया। शारदा संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के सामूहिक योगदान से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।















