द हैरिटेज स्कूल में चल रहा पांचवां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंटद हैरिटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेलदून ब्लॉसम स्कूल, सेंट थॉमस कॉलेज, ऐन मैरी स्कूल एवं दून इंटरनेशनल स्कूल ने जीते मैच


देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही पांचवां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट में दून ब्लॉसम स्कूल, सेंट थॉमस कॉलेज, ऐन मैरी स्कूल एवं दून इंटरनेशनल स्कूल ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत दून ब्लॉसम स्कूल और द हैरिटेज स्कूल के बीच खेला गया। मैच में दून ब्लॉसम स्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
मैच की पहली पारी में, दून ब्लॉसम स्कूल ने चार विकेट खोकर 42 रन बनाए। जवाब में द हैरिटेज स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए दो विकेट खोकर 54 रन बनाए। दून ब्लॉसम स्कूल ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 43 रन बनाए और दूसरी पारी में द हैरिटेज स्कूल ने चार विकेट खोकर 29 रन ही बना सकी और मैच दून ब्लॉसम स्कूल ने 17 रनों से मैच जीत लिया।
एक अन्य मैच सेंट थॉमस कॉलेज और दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया। सेंट थॉमस कॉलेज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहली पारी में, दून ब्लॉसम स्कूल ने चा विकेट खोकर 22 रन बनाए। सेंट थॉमस कॉलेज ने दो विकेट खोकर 36 रन बनाए।
मैच की दूसरी पारी में, दून ब्लॉसम स्कूल ने अपने सभी विकेट खो दिए और 28 रन बनाए। सेंट थॉमस कॉलेज ने एक विकेट से मैच जीत लिया। एक अन्य मैच दून प्रेसीडेंसी स्कूल और एन मैरी स्कूल के बीच खेला गया। दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
मैच की पहली पारी में एन मैरी स्कूल ने एक विकेट खोकर 43 रन बनाए। दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने एक विकेट खोकर 31 रन बनाए। दूसरी पारी में एन मैरी स्कूल ने तीन विकेट खोकर 40 रन बनाए। दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने अपने सभी विकेट खोकर 18 रन बनाए। एन मैरी स्कूल ने 35 रनों से मैच जीत लिया।
एक अन्य मैच विनहिल ग्लोबल स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। दून इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहली पारी में विनहिल ग्लोबल स्कूल ने अपने सभी विकेट खोकर 11 रन बनाए। दून इंटरनेशनल स्कूल ने दो विकेट खोकर 39 रन बनाए।
दूसरी पारी में विन्हिल ग्लोबल स्कूल ने सभी विकेट खोकर आठ रन बनाए। दून इंटरनेशनल स्कूल ने सात विकेट से मैच जीत लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी सहित अन्य स्कूल के शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।