डीएसबी परिसर में 16 अक्टूबर को होगी शतरंज प्रतियोगिता
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से 16 अक्टूबर को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के लिए सुबह 11 बजे से आयोजित होगी।
विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए समस्त संस्थागत छात्रों को सूचित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र अपने परिचय पत्र, प्रवेश पत्र और फीस रसीद सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र निर्धारित तिथि तक पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहें।











