ऑल सेंट्स कॉलेज में द्वितीय अंतरविद्यालयी बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में सोमवार को द्वितीय अंतरविद्यालयी बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की सात टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एंजिना रिचर्ड्स ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों का पालन करने तथा खेल भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाकर किया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में शेरवुड कॉलेज ने मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की बी टीम को 22-05 से पराजित किया। शेरवुड कॉलेज की मेहर फातिमा ने 8 तथा नेहमत कौर पुनियान ने 6 अंक अर्जित कर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की मायना घिंडियाल ने अपनी टीम के लिए 3 अंक बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर तल्ला बमौरी में स्वास्थ्य विभाग ने किया घर-घर सर्वे

दूसरे मुकाबले में मेजबान ऑल सेंट्स कॉलेज की व्हाइट टीम ने डीवीटो भवाली की ए टीम को 22-05 से हराया। ऑल सेंट्स कॉलेज की पावनी कसाना ने 6 अंक अर्जित किए, जबकि भवाली की टीम की श्रद्धा जोशी ने 3 अंक बनाए।

दिन का तीसरा एवं अंतिम मुकाबला ऑल सेंट्स कॉलेज की ब्लू टीम और डीवीटो, भवाली की बी टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज की ब्लू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44-07 से जीत दर्ज की। टीम की नंदिनी बिष्ट और ज़ायना रहमान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 15-15 अंक अर्जित किए। वहीं, डीवीटो भवाली की टीम की विशाखा बिष्ट ने 4 अंक बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में भाजपा नैनीताल नगर मंडल ने किया मिष्ठान वितरण कार्यक्रम

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश चौधरी, हरीश जोशी, समीर अली, ज्ञान डांगी, फरदीन खान तथा दीपक कुमार ने निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एंजिना रिचर्ड्स, खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट सहित सुनीता चौहान, ज्योतिका गिल, संगीता बिष्ट, प्रदीप भट्ट, नीरज आर्या, निहारिका और विनोद कनारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad