नैनीताल में मां दुर्गा पूजा महोत्सव 16 अक्टूबर से शुरू होगा, तैयारियां जोरों पर

नैनीताल। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के सहयोग से 16 से 20 अक्टूबर तक नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के लिए फ्लैट्स में दुकान लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। वहीं नयना देवी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण भी शुरू हो गया है। रविवार को कमेटी के पदाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि 16 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। जबकि शाम को 5:00 से फ्लैट्स में बने पंडाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया इसी तरह 17, 18 व 19 अक्टूबर को लगातार रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया 20 अक्टूबर को नयना देवी मंदिर से डोला भ्रमण किया जाएगा जो मल्लीताल बाजार, मॉल रोड, तल्लीताल बाजार होते हुए अंत में नैनी झील में विसर्जित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया इन दिनों महोत्सव की तैयारी में सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोजाना उत्तराखंड के अलावा राजस्थानी, पंजाबी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कलाकार भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर दिनेश भट्ट, सुरेश चौधरी, दीप्ति बोरा, उमेश मिश्रा, आदि मौजूद थे ।













