नैनी झील में दो पर्यटक नहाते हुए मिले, पुलिस ने की कारवाही

नैनीताल । बुधवार को नैनी झील में दो सैलानी नहाते हुए मिले, जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर कोतवाली से कांस्टेबल मनोज जोशी पहुंचे उन्होंने झील में नहा रहे पर्यटकों से बाहर आने को कहा काफी देर बाद पर्यटक झील से बाहर आए। इस दौरान एक पर्यटक सड़क पर लेटा हुआ मिला जिसके माथे पर चोट भी लगी हुई थी। कांस्टेबल मनोज जोशी ने उनसे नाम भी पूछा तो उन्होंने अपना नाम नहीं बताया। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा से यहां घूमने के लिए आए हैं। कांस्टेबल मनोज जोशी एक पर्यटकों को लेकर नगर के बिडी पांडे अस्पताल पहुंचे तथा पर्यटक का वहां इलाज करवाया। पुलिस ने दोनों का चालान करने के बाद छोड़ दिया दोनों पर्यटकों ने काफी अधिक संख्या में शराब पी हुई थी ।