43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में CRST, सनवाल स्कूल व्हाइट और सेंट जोसेफ्स कॉलेज ने दर्ज की जीत

नैनीताल। डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में CRST, सनवाल स्कूल व्हाइट और सेंट जोसेफ्स कॉलेज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

दिन का पहला मुकाबला P.P.J.S.V ‘B’ और CRST के बीच खेला गया, जिसमें CRST की टीम ने 2–0 से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  डांडिया नृत्य के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी पालिकाध्यक्ष

दूसरे मुकाबले में सनवाल स्कूल व्हाइट और बिशप शॉ के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में सनवाल स्कूल व्हाइट ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6–0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

दिन का तीसरा मुकाबला सेंट जोसेफ्स कॉलेज और सनवाल स्कूल ब्लू के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट जोसेफ्स कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6–0 से मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 811वे दिन भी जारी रहा।

प्रतियोगिता में सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन करने और अगले दौर में जगह बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ मैदान पर उतर रही हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad